Business News

टीसीएल को आइएफए 2017 में स्‍मार्ट लाइफ एसी के लिए पुरस्‍कृत किया गया

Business Wire India
इंटरनेशनल डेटा ग्रुप (आइजीडी) और जर्मन इंडस्‍ट्री एंड कॉमर्स कंपनी लिमिटेड द्वारा सम्‍मानित, टीसीएल को इसके टी-गार्जियन सीरीज एयर कंडिशनर के लिए आइएफए 2017 बर्लिन में आइएफए इंटेलीजेंट सिक्‍युरिटी इनोवेशन गोल्‍ड अवार्ड से पुरस्‍कृत किया गया है। आइएफए 2017 बर्लिन कंज्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं होम एप्‍लायंसेज के लिए दुनिया का शीर्ष शो है।
 
इस स्‍मार्ट समाचार विज्ञप्ति में मल्‍टीमीडिया की सुविधा है। पूरी विज्ञप्ति यहां देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170903005047/en/

TCL's T-GUARDIAN series air conditioners (Photo: Business Wire)
TCL's T-GUARDIAN series air conditioners (Photo: Business Wire)

टीसीएल का टी-गार्जियन सीरीज एयर कंडिशनर्स (फोटो : बिजनेस वायर)
 
टीसीएल को इस दौरान टीसीएल एफ6 सीरीज और टी-गार्जियन सीरीज एयर कंडीशनर्स के लिए चेरी (चीन हाउसहोल्‍ड इलेक्‍ट्रॉनिक रिसर्च इंस्‍टीट्यूट) द्वारा चीन हाउसहोल्‍ड एप्‍लायंसेज इनोवेशन अवार्ड से भी पुरस्‍कृत किया गया।
 
टीसीएल-टी गार्जियन को हाई-सॉल्‍यूशन कैमरा से निर्मित किया गया है। इसके जरिये उपयोक्‍ता बाहर रहने के दौरान भी अपने घर के वातावरण पर नजर रखने में सक्षम होगा/होगी। यदि इस दृश्‍य में कोई वस्‍तु प्रवेश कर रही है, तो इसकी जानकारी देने के लिए एक अलार्म संदेश उपयोक्‍ता को भेजा जायेगा। निजता पर विचार करने के बाद, सिक्‍युरिटी कैमरा को मोड़ सकने योग्‍य प्राणाली की मदद से छिपाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में नजर रखने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
इसकी संरचना बिल्‍कुल सरल है और इसमें किसी भी प्रकार की पेचीदा प्रणाली का उपयोग नहीं किया गया है। इससे इसकी दक्षता और विश्‍वसनीयता में बढ़ोतरी होती है। इसके लाभों में विशिष्‍ट डोरिक स्‍टाइल आउटलुक, उच्‍च दक्षता वाला हीट-एक्‍सचेंजर और पर्यावरण- हितैषी खूबी, वायु शोधन और गुणवत्‍ता पहचान आदि शामिल हैं।
 
‘एयरकॉन+’ सीरीज के अन्‍य एयर कंडिशनर्स का भी शो में प्रदर्शन किया गया। इसमें टी-हेल्‍थ, टी-सनी, टी-म्‍यूजिक और टी-लिंक शामिल हैं। यही नहीं, 2016 में टीसीएल मिरैकल सीरीज एसी के लॉन्‍च के बाद फौरन बाद, टीसीएल ने आइएफए 2017 में विदेशी बाजारों के लिए अपने नये उत्‍पादों- टीसीएल एलीटऔर ग्रेस सीरीज एयर कंडिशनर्स की भी पेशकश की। इन उत्‍पादों ने आइ सेट, सेल्‍फ-क्‍लीनिंग आदि जैसी उन्‍नत खूबियों से आगंतुकों को प्रभावित किया।
 
‘एयरकॉन+’ की खोजपरक तकनीकों को एयर कंडिशनर उद्योग के विकास में उन्‍नति के लिए टीसीएल के ट्रायल के तौर पर संदर्भित किया जा सकता है। टीसीएल इंटेलीजेंस के प्रति महत्‍वपूर्ण खोजों की तलाश कर रहा है और इसके द्वारा नई पीढ़ी के एयर कंडिशनर उत्‍पादों का निर्माण किया जा रहा है। इसमें विभिन्‍न आयु समूहों के उपयोक्‍ताओं के लिए अधिक व्‍यावहारिक परिदृश्‍य कार्य और अनुकूलित डिजाइन वाली खूबियां शामिल होंगी।
 
टीसीएल स्‍मार्ट उत्‍पादों का वैश्विक विनिर्माता और इंटरनेट एप्‍लीकेशन सेवाओं का प्रदाता है। कंपनी का ब्रांड मूल्‍य 2016 में 7.65 बिलियन आरएमबी पहुंच गया था। यह लगातार वर्षों से चीन का तीसरा सबसे बड़ा एयर कंडिशनर निर्यातक बना हुआ है।

businesswire.com पर सोर्स वर्जन देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170903005047/en/
मल्‍टीमीडिया उपलब्‍ध है : https://www.businesswire.com/news/home/20170903005047/en/
 
संपर्क :
टीसीएल एयर कंडिशनर (झोंगशान) कंपनी लिमिटेड
ऐलन ड्युअन, +86 13600320191
omc@tcl.com
Hao.tcl.com